11 may current quiz

1. भारतीय रिज़र्व बैंक ने 10 मई 2016 को निम्न में से कितने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का पंजीकरण प्रमाण-पत्र रद्द किया?
a. 4
b. 5
c. 6
d. 7

2. पाश्र्व में ‘आर’ अक्षर के साथ 1000 का नोट जारी करने के लिए निम्न में से कौन से बैंक नें मई 2016 में घोषणा की?
a. भारतीय स्टेट बैंक
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
d. भारतीय रिजर्व बैंक

3. केंद्र सरकार ने मई 2016 में देश में पहली बार निम्न में से किस यूनिवर्सिटी के नाम से सिक्का जारी करने की घोषणा की?
a. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
b. दिल्ली यूनिवर्सिटी
c. पंजाब यूनिवर्सिटी
d. मगध यूनिवर्सिटी

4. निम्न में से किस देश के गेंदबाज और बल्लेबाज स्पिन का प्रशिक्षण लेने भारत आयेंगे?
a. पाकिस्तान
b. दक्षिण अफ्रीका
c. इंग्लैंड
d. श्रीलंका

5. बांग्लादेश में वर्ष 1971 युद्ध अपराधों के लिए 11 मई 2016 को निम्न मे से किस व्यक्ति को फांसी दी गई?
a. मोतीउर रहमान निजामी
b. सहमिर खान
c. मुहम्मद इकबाल
d. मुहम्मद अली जिन्ना

6. उत्तराखंड विधानसभा में 10 मई 2016 को हुए ‘फ्लोर टेस्ट’ के परिणाम के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई 2016 को किस पूर्ववर्ती सरकार/मुख्यमंत्री को बहाल करने के आदेश दिए?
a. हरीश रावत
b. विजय बहुगुणा
c. सुन्दर लाल भंडारी
d. एन डी तिवारी

7. केंद्र सरकार द्वारा देश में खेलों को बढावा देने और नयी प्रतिभाओं को तलाशने हेतु निम्न में से किस योजना को शुरू करने की योजना है?
a. सर्चिंग हंट
b. खिलाड़ी खोज योजना
c. ‘खेलो इंडिया’ योजना
d. प्ले हंट

8. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 10 मई 2016 को टैक्सी ऑपरेटरों हेतु नीति तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया. इस समिति में कुल कितने सदस्य हैं?
a. पांच
b. तीन
c. आठ
d. दस

9. रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने 10 मई 2016 को अखिल भारतीय रेलकर्मी संघ (एआईआरएफ) कार्यालय में स्मापरक अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया. यह अनुसंधान केंद्र निम्न में से किसके नाम पर बनाया गया है?
a. कामरेड उमरावमल पुरोहित
b. सीटू नेता राकेश सिन्हा
c. कामरेड उमेश पुरोहित
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

10. दिल्ली में डीजल टैक्सियों का नया पंजीकरण नहीं होगा. यह आदेश निम्न में से किस संस्था ने दिया?
a. दिल्ली सरकार
b. उच्च न्यायालय
c. उच्चतम न्यायालय
d. लोक सभा

11. वर्ष 2015 के सिविल सेवा परीक्षा में निम्न में से किस छात्र/छात्रा ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया?
a.    अंजलि चौहान
b.    टीना डाबी
c.    रश्मि वर्मा
d.    अनुपम शर्मा

12. भारतीय वायुसेना ने निम्न में से अपने किस विमान को मई 2016 में सेवामुक्त कर दिया?
a.    सी हैरियर्स
b.    मिग-29
c.    मिराज
d.    सुखोई

13. निम्न में से किस संस्था ने देश के 10 राज्यों में भीषण सूखे के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को करीब 6,50,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का मई 2016 में अनुमान व्यक्त किया?
a.    विश्व बैंक
b.    एसोचैम
c.    आरबीआई
d.    वित्त-मंत्रालय

14. निम्न में से किस न्यायालय ने कॉल ड्रॉप मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए ट्राई (TRAI) के उस फ़ैसले पर रोक लगा दी, जिसके तहत कस्टमर को कॉल ड्रॉप के लिए मुआवजा देने का प्रावधान था?
a.    इलाहबाद उच्च न्यायालय
b.    पटना उच्च न्यायालय
c.    उच्चतम न्यायालय
d.    चंडीगढ़ उच्च न्यायालय

15. बांग्लादेश में वर्ष 1971 युद्ध अपराधों के लिए मोतिउर रहमान निजामी को 11 मई 2016 को फांसी दी गई. वे निम्न में से किस पार्टी से संबंधित थे?
a.    जमात ए इस्लामी
b.    जमात ए दावा
c.    जमात ए हुर्रियत
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर:
1. a. 4
2. d. भारतीय रिजर्व बैंक
3. a. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
4. b. दक्षिण अफ्रीका
5. a. मोतीउर रहमान निजामी
6. a. हरीश रावत
7. c. ‘खेलो इंडिया’ योजना
8. b. तीन
9. a. कामरेड उमरावमल पुरोहित
10. c. उच्चतम न्यायालय
11. b. टीना डाबी
12. a. सी हैरियर्स
13. b. एसोचैम
14. c. उच्चतम न्यायालय
15. a. जमात ए इस्लामी

बिस्तृत जानकारी

•    गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की वह संख्या जिनका भारतीय रिज़र्व बैंक ने 10 मई 2016 को पंजीकरण प्रमाण-पत्र रद्द कर दिया: चार

•    पाश्र्व में ‘आर’ अक्षर के साथ 1000 रूपये का नोट जारी करने के लिए निम्न में से कौन से बैंक नें मई 2016 में घोषणा की: भारतीय रिजर्व बैंक

•    वह यूनिवर्सिटी जिसके नाम से सिक्का जारी करने की घोषणा केंद्र सरकार ने मई 2016 में की: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी

•    वह देश जिसके गेंदबाज और बल्लेबाज स्पिन का प्रशिक्षण लेने भारत आयेंगे: दक्षिण अफ्रीका

•    वह व्यक्ति जिसे बांग्लादेश में वर्ष 1971 युद्ध अपराधों के लिए 11 मई 2016 को फांसी दी गई: मोतीउर रहमान निजामी

•    वह पूर्ववर्ती सरकार/मुख्यमंत्री जिसे उत्तराखंड विधानसभा में 10 मई 2016 को हुए ‘फ्लोर टेस्ट’ के परिणाम के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बहाल करने के आदेश दिए: हरीश रावत

•    वह खेल योजना जिसे केंद्र सरकार द्वारा देश में खेलों को बढावा देने और नयी प्रतिभाओं को तलाशने हेतु शुरू करने की योजना है: ‘खेलो इंडिया’ योजना

•    उस समिति की सदस्य संख्या जिसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 10 मई 2016 को टैक्सी ऑपरेटरों हेतु नीति तैयार करने के लिए गठित की: तीन

•    उस स्मारक अनुसंधान केंद्र का नाम जिसका रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने 10 मई 2016 को अखिल भारतीय रेलकर्मी संघ (एआईआरएफ) कार्यालय में उद्घाटन किया: कामरेड उमरावमल पुरोहित

•    वह संस्था जिसने दिल्ली में डीजल टैक्सियों के नए पंजीकरण पर रोक लगाई: उच्चतम न्यायालय

•    वह छात्रा जिसने वर्ष 2015 के सिविल सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया: टीना डाबी

•    भारतीय वायुसेना का वह विमान जिसे मई 2016 में सेवामुक्त कर दिया गया: सी हैरियर्स

•    वह संस्था जिसने देश के 10 राज्यों में भीषण सूखे के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को करीब 6,50,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का मई 2016 में अनुमान व्यक्त किया: एसोचैम

•    वह न्यायालय जिसने कॉल ड्रॉप मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए ट्राई (TRAI) के उस फ़ैसले पर रोक लगा दी, जिसके तहत कस्टमर को कॉल ड्रॉप के लिए मुआवजा देने का प्रावधान था: उच्चतम न्यायालय

•    वह राजनीतिक पार्टी जिससे बांग्लादेश में वर्ष 1971 के युद्ध अपराधों के लिए 11 मई 2016 फांसी प्राप्त मोतिउर रहमान निजामी संबंधित थे: जमात ए इस्लामी

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तकें और लेखक

चक्रबात से सम्बंधित प्रश्न

बैंकिंग सामान्य जानकारी